भाभी की डिमांड से परेशान था देवर : वासना में अंधी भाभी देवर को रोज बुलाती थी, तंग आकर देवर ने ले ली जान

भाभी की डिमांड से परेशान था देवर : वासना में अंधी भाभी देवर को रोज बुलाती थी, तंग आकर देवर ने ले ली जान
X
भाभी बार-बार वीरेंद्र के मना करने पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। वो वीरेंद्र के साथ जबरदस्ती करने लगी। इससे तंग आकर आरोपी वीरेंद्र ने महिला को मार दिया। जब वीरेंद्र भाभी को बुलाने पर उसके घर गया तब वहां कोई नहीं था। मौका पाकर वीरेंद्र ने भाभी का रस्सी से गला घोंट दिया। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देवर ने अपने ही भाभी का कत्ल कर दिया। पिछले तीन सालों से दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहा था। यह घटना अवैध संबंधों की वजह से हुई। आरोपी वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर के सारखी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली तो पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि महिला का गला दबाकर किसी ने हत्या कर दी है। महिला को मृत हालत में उसके बेटे ने ही देखा था। महिला के गले पर मौजूद निशान से पुलिस को हत्या का संदेह था। उसके बाद पुलिस ने गांव के 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। महिला के घर वालों से भी बात की मगर हत्यारे का पता नहीं चल सका था। बाद में पुलिस इस हत्या के हत्यारे तक पहुंच गए। हत्यारा महिला का देवर ही निकला।

कड़ाई से पूछताछ पर गुनाह कबूला

पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र साहू को पकड़ लिया है। आरोपी वीरेंद्र साहू महिला के पति का चचेरा भाई और बगल के ही मकान में रहता है। पुलिस से पूछताछ में लगातार आरोपी अपना बयान बदल रहा। इसी से शक हुआ और जब जांच टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था

वीरेंद्र ने बताया कि, उसका भाभी के साथ पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था। वह अक्सर अपने बड़े भाई के काम पर जाने के बाद अकेले में भाभी से संबंध बनाता था। पिछले कुछ दिनों से वीरेंद्र ने भाभी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। अब उसे ये सब अच्छा नहीं लगने लगा।

रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

भाभी बार-बार वीरेंद्र के मना करने पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। वो वीरेंद्र के साथ जबरदस्ती करने लगी। इससे तंग आकर आरोपी वीरेंद्र ने महिला को मार दिया। जब वीरेंद्र भाभी को बुलाने पर उसके घर गया तब वहां कोई नहीं था। मौका पाकर वीरेंद्र ने भाभी का रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से रस्सी बरामद कर ली है। हत्या वाले दिन के बारे में पूछे जाने पर कुछ गांव वालों ने कहा था कि, वीरेंद्र को उस दिन महिला के घर से निकलते देखा गया था, इसी शक की वजह से पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Next Story