बजट सत्र: छत्तीसगढ़ की जीडीपी 8 प्रतिशत, लगभग 11 फीसदी बढ़ी प्रति व्यक्ति आय… सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8 प्रतिशत है। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार हो गई है। इसमें पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है। मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया है।
आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8 प्रतिशत है। यह भारत की 7 प्रतिशत राष्ट्रीय जीडीपी की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। GSDP की बात करें तो कृषि क्षेत्र की वृद्धि 5.93% उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 7.83% और सेवा क्षेत्र की वृद्धि 9.29% दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार हो गई है। प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है।
छत्तीसगढ़ का GSDP कृषि क्षेत्र में 5.93% जबकि देश का 3.45% है। इसी तरह छग उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83%, देश 4.11% छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45% छग सेवा क्षेत्र GSDP 9.21%, देश 9.14 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के मामले में छत्तीसगढ़ पीछे है। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 70 हजार है। राष्ट्रीय 13.7% की वृद्धि के मुकाबले छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय में 10.93% वृद्धि है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS