बजट सत्र: धान खरीदी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी तकरार, बेरोजगारी भत्ते पर भी बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पर सामान्य चर्चा जारी है। धान खरीदी और बेरोजगारी का मुद्दा इस दौरान फिर गरमा गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी में छग देश में दूसरे नंबर पर है तो इसका श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। भारत सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था की।
धरमलाल कौशिक के बयान पर मोहम्मद अकबर ने जताई आपत्ति जताते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए भारत सरकार एक रुपए भी नहीं देती। हमारी सरकार ने लोन लेकर धान खरीदी की। धान खरीदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ते को लेकर भी सत्तापक्ष और विपक्ष में जबरदस्त बहस हुई। मोहन मरकाम ने भाजपा का घोषणा पत्र सदन में दिखाया। साथ ही कहा कि 2003 में भाजपा ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS