बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण पर गरमा गरम चर्चा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल बोले- प्रशासन का राजनीतिकरण हो गया है और राजनीति का अपराधीकरण...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि झूठ के बुनियाद पर ये सरकार खड़ी है। छत्तीसगढ़ का हर वर्ग सरकार से नाराज है। ये सरकार कहती कुछ है करती कुछ और है। प्रशासन का राजनीतिकरण हो गया है। राजनीति का अपराधीकरण हो गया है।
CM ने भेंट मुलाकात के दौरान 7 हजार से अधिक घोषणाएं कर दी। घोषणाएं पूरा करने राशि कहां से आएगी यह नहीं बताया। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
किसान के बेटे से प्रदेश के किसान दुखी
आज किसान के बेटे से प्रदेश के सभी किसान दुखी हैं। किसान का जितना अपमान इस सरकार में हुआ पहले कभी नहीं हुआ। किसानों को सहकारी बैंक से पैसा निकालने में कई दिन लग जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह भी कहा कि गिरदावरी में किसानों का पूरा खेत गायब हो रहा है। इस पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के एक किसान का नाम बता दें जिसका पूरा खेत गायब हो गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे हमारे सभी विधायक 10-10 किसानों का नाम आप को देंगे।
कवर्धा की घटना को लेकर सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कवर्धा की घटना पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन में मौजूद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसके जवाब में कहा कि कवर्धा में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं है। स्थिति कंट्रोल करने SP और पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। अभी तनाव जैसी कोई बात नहीं है। वहां एक पक्ष राजनीतिक और एक पक्ष सामाजिक है। इसलिए विवाद की स्थिति बनी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS