अवैध मकानों पर चला वन विकास निगम का बुलडोजर, इमारती लकड़ियां बरामद

अंबागढ़-चौकी। वन विकास निगम ने 54 झुग्गी-झोपड़ी और पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि मोहला वनविकास निगम के दफ्तर के पीछे जंगल में लोगों ने कब्जा किया था। भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ सुबह 11 बजे से मकान धाराशाई किए जा रहे हैं। कार्यवाही के दौरान बड़े पैमाने में सागौन के बल्ली, गोला और पल्ला बरामद हुए।
जानकारी के मुताबिक मोहला मुख्यालय में स्थित वन विकास निगम के दफ्तर के ठीक पीछे कुछ लोगों ने बेखौफ होकर निगम के संरक्षित सागौन के प्लांटेशन को काटकर जमीन कब्जा करते हुए घर बना लिया था। लंबे समय बाद आज एसडीएम सीपी बघेल के निर्देशन में वन विकास निगम पानाबरस परियोजना के महकमे ने ग्राम पंचायत मोहला, राजस्व अमले के साथ साथ डेढ़ सौ से ऊपर पुलिस बल को साथ में लेकर सुबह 11:00 बजे से जंगल में काबिज झुग्गी झोपड़ी व पक्के मकानों को बुलडोजर लगाकर धाराशाई करना प्रारंभ कर दिया है।
बताया गया कि कार्यवाही के दायरे में 54 घरों को लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जंगल जमीन पर कब्जा करने के इस बड़े मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र निवासियों के साथ-साथ मोहला विकासखंड के बाहर से आये लोगों ने बेजा कब्जा करते हुए मकान निर्माण कर लिया था, जिसे आज बड़े तौर पर प्रशासनिक अमले के साथ वन विकास निगम ने जंगल से बेदखली के लिए घरों को बुलडोजर से उखाड़ फेंका।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS