पैरा जलाने के विवाद में दबंगई : पीट-पीट कर ले ली थी युवक की जान, सरपंच और उसके साथियों समेत 11 गिरफ्तार

यशवंत गंजीर-धमतरी। छत्तीसगढ़ के जिला धमतरी में सरपंच और उसके साथियों ने पैरावट जलाने का आरोप लगाते हुए एक युवक की इतनी पिटाई की कि, उसकी मौत हो गई। सरपंच और उसके 11 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की सुबह करीब 4 बजे खेत में रखे धान पैरावट को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया। इसके बाद सरपंच रिंकु सेन उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, सुभाष कुमार यादव, कामता यादव, विनोद कुमार यादव, हर्ष कुमार ध्रुव, हिरामन यादव, एमन कुमार नागवंशी, ज्ञानदास साहू, त्रिलोचन ध्रुव ने खिलेश्वर यादव पर खेत के धान पैरावट को जलाने का आरोप लगाया। दोपहर 12.30 बजे सभी लोग खिलेश्वर यादव को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की।
इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत
शासकीय अस्पताल धमतरी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए खिलेश्वर यादव को उसके परिजन एम्बुलेन्स से रायपुर लेकर आ रहे थे, इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में खिलेश्वर यादव की मौत का कारण शाक एन्ड कोमा डेथ ऑफ नेचर होमोसाइडल बताया गया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट और संकलित साक्ष्य के आधार पर खिलेश्वर यादव के हत्या के आरोप में रिंकु सेन उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, सुभाष कुमार यादव, कामता यादव, विनोद कुमार यादव, हर्ष कुमार ध्रुव, हिरामन यादव, एमन कुमार नागवंशी, ज्ञानदास साहू, त्रिलोचन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS