भाजपा सरपंच की दबंगई : पैरावट में आग लगाने की बात पर हुए विवाद में सरपंच ने कई लोगों के साथ मिलकर पीट-पीटकर ले ली युवक की जान

भोजराज साहू/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भाजपा सरपंच की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पैरावट में आग लगाने की बात पर हुए विवाद में सरपंच ने कई लोगों के साथ मिलकर बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की जान ले ली। मृतक युवक का नाम खिलेश्वर यादव बताया जा रहा है। घटना शुक्रवार रात की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के सरसोपुरी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरसोपुरी गांव में पैरावट में आग लगाने की बात पर भाजपा सरपंच से खिलेश्वर यादव का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने करीब 10 लोगों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई में युवक बेहोश हो गया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS