CG Politics : हार के बाद खाली होने लगे बंगले, मो. अकबर निकले सबसे तेज...

CG Politics : हार के बाद खाली होने लगे बंगले, मो. अकबर निकले सबसे तेज...
X
कवर्धा में मिली हार के बाद मोहम्मद अकबर सरकारी बंगला खाली करने की तैयारी में जुट गए है। सुबह वन विभाग के अधिकारी बंगले पर पहुंचे। बंगले में पहुंचने के बाद विभागीय सामानों की गिनती करते हुए नजर आये। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक राज़ करने वाली भाजपा को 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राजनैतिक पंडितों की भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए एक बार फिर प्रदेश के सिंहासन पर विराजमान हो चुकी है। जबकि कांग्रेस अपने 75 के दावे के आस-पास भी भटकते हुए दिखाई नहीं दी। कांग्रेस के 10 मंत्रियों में 6 मंत्रियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सड़क परिवहन मंत्री और कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर मंगलवार को अपना बंगला खाली करते हुए दिखाई दिए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 में करारी हार मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने 3 दिसंबर को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस के 10 मंत्रियों में 6 को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सड़क परिवहन मंत्री और वन मंत्री रहे कवर्धा से कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी मोहम्मद अकबर को बीजेपी के विजय शर्मा ने करारी शिकस्त दी है। कवर्धा में मिली हार के बाद मोहम्मद अकबर सरकारी बंगला खाली करने की तैयारी में जुट गए है। सुबह वन विभाग के अधिकारी बंगले पर पहुंचे। बंगले में पहुंचने के बाद विभागीय सामानों की गिनती करते हुए नजर आये।

Tags

Next Story