जिंदा जलाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका : 70% से अधिक झुलसी, दर्द से कराह रही महिला की अवाज सुन लोगों ने पुलिस को दी सूचना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला को जिंदा जलाकर रेलवे ट्रैक में फेंकने का मामला सामने आया है। आग में बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास बदहवास और दर्द से कराह रही थी। लोगों ने उसकी आवाज सुनकर 112 व 108 को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 35 से 37 वर्ष के करीब की बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर नगर बाईपास मंगला रेलवे ट्रैक के पास की है।
झुलसी हुई रेलवे ट्रैक पर पड़ी थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात उस्लापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी थी। फिर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
नहीं हो पाई महिला की पहचान
पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70% से अधिक जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है, लेकिन अभी बदहवाश है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया, लेकिन महिला बयान नहीं दे पाई है। देखिए वीडियो-
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस की टीम इस घटना के बाद से आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं एक टीम को आसपास के कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS