ट्रक से टकराई बस : ड्राइवर को आई झपकी के चलते हुआ बड़ा हादसा, 22 घायल यात्रियों में 4 की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बगीचा से दुर्ग जाने के लिए निकली बस के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते बस सामने खड़े ट्रक से जा टकराई और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज थी। इस घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, वहीं 22 यात्री घायल हो गये हैं। इनमें चार की हालत गंभीर हैं। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। दुर्ग रोडवेज की बस जशपुर जिले के बगीचा से दुर्ग हर रोज चलती है। रात करीब 3:30 के आस-पास बस बिलासपुर से निकलकर हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के 200 मीटर पहले पहुंची थी। इसी समय ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनमें से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है। घायलों को तुरंत ही बिल्हा और सरगांव के अस्पताल पहुंचाया गया।
अलग-अलग अस्पताल में किया भर्ती
इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने पहले इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। TI बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्रियों के सामानों को सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में उनकी जानकारी जुटाकर उनके परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS