मैनपाट के पास 38 जवानों से भरी बस पलटी, 4 की हालत गंभीर, सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा संभालने जा रहे थे जवान

मैनपाट के पास 38 जवानों से भरी बस पलटी, 4 की हालत गंभीर, सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा संभालने जा रहे थे जवान
X
मैनपाट पीटीएस से मुंगेली के लिए 38 जवानो को लेकर निकली बस पलट गई। हादसे में 4 जवानों को चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुई हादसा? पढ़िए पूरी खबर...

अंबिकापुर। मैनपाट के आमगांव में जवानों को लेकर मुंगेली जा रही बस नियंत्रण खोकर पलट गई। बस में 38 जवान सवार थे। हादसे में 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल बस जवानों को लेकर पीटीएस से मुंगेली के लिए रवाना हुई थी। चालक के नियंत्रण खोने से बस पलट गई, घायल 4 जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Tags

Next Story