बस स्टैंड को यात्रियों और बसों की प्रतीक्षा : लाखों की लागत में हुआ था निर्माण, खंडहर में हुआ तब्दील,

बस स्टैंड को यात्रियों और बसों की प्रतीक्षा : लाखों की लागत में हुआ था निर्माण, खंडहर में हुआ तब्दील,
X
चौदह साल पहले बावन लाख की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब बस स्टैंड खंडहर में तब्दील हो रहा है ऐसे में कई सवाल उठते है। इसी बस स्टैंड के सामने से यात्री बसें हल्दीबाड़ी होकर बड़ी बाजार तक रोजाना जा आ रही है। इसके चलते हल्दीबाड़ी और बड़ी बाजार में जाम लग जाता है... पढ़िए पूरी खबर..

रविकांत सिंह राजपूत-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नगरनिगम क्षेत्र में बना प्रतीक्षा बस स्टैंड आज भी बस और यात्रियों का इंतजार कर रहा है। चौदह साल पहले बावन लाख की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब बस स्टैंड खंडहर में तब्दील हो रहा है ऐसे में कई सवाल उठते है कि क्या बनने से पूर्व सर्वे नही कराया गया था।

पांच हजार दो सौ पचास वर्ग फिट एरिया में फैला यह बस स्टैंड

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के पोड़ी क्षेत्र में बने बस स्टैंड की नींव भाजपा सरकार में रखी गयी थी। छब्बीस जनवरी दो हजार सात में प्रतीक्षा बस स्टैंड का भूमिपूजन तत्कालीन मंत्री लता उसेंडी ने किया था, बाद में चार अक्टूबर दो हजार आठ को इसका लोकार्पण किया गया। चिरमिरी शहर से दूर यह बस स्टैंड बनाया गया था जिसके कारण यहाँ यात्री नही पहुचते है और न ही बसें खड़ी होती है। शहर से दस किलोमीटर दूर इसे क्यो बनाया गया। क्या निगम के पास शहर में जमीन नहीं थी। पांच हजार दो सौ पचास वर्ग फिट एरिया में फैला यह बस स्टैंड उदासीन रवैये के कारण बेकार पड़ा है।


पचास लाख की लागत से बने बस स्टैंड का कोई उपयोग नहीं

इसी बस स्टैंड के सामने से यात्री बसें हल्दीबाड़ी होकर बड़ी बाजार तक रोजाना जा आ रही है। इसके चलते हल्दीबाड़ी और बड़ी बाजार में जाम लग जाता है। साथ ही दुर्घटनाये भी होती रहती है। बड़ी बाजार में बसे खड़ी होती है जो अस्थायी बस स्टैंड बना हुआ है। लेकिन पचास लाख की लागत से बने बस स्टैंड का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके चलते सिटी बसें भी निगम के स्टोर में खड़ी है, लोग बस स्टैंड को चालू करने की मांग कर रहे है वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह प्रशासन पर उदासीन रवैया बरतने की बात कह रहे है। कलेक्टर पी एस ध्रुव से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने जल्द इसे शुरू करवाने की बात कही।


Tags

Next Story