एक वार्ड का उपचुनाव: मतदान शुरू हुआ, भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

एक वार्ड का उपचुनाव: मतदान शुरू हुआ, भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
X
चर्चा का विषय बना बिलासपुर का संजय गांधी वार्ड क्रमांक 29 में सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यह सीट पिछले 2 साल से खाली थी। जिसके लिए अब उपचुनाव हो रहा है। इस वार्ड में कांग्रेस व भाजपा के साथ ही एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन, कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। पढ़िए पूरी ख़बर..

बिलासपुर: संजय गांधी वार्ड क्रमांक 29 अभी तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। अभी तक भाजपा यहां से एक बार भी नहीं जीत पाई है। पिछली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार रिकॉर्ड 2400 से ज्यादा वोट से जीते थे। लेकिन, चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया था। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद से वार्ड दो साल तक खाली रहा। उपचुनाव में कांग्रेस ने उनके भाई शेख असलम को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से ही बागी होकर मो. इशरीश खान निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। ऐसे में उपचुनाव में पार्षद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दूसरी तरफ भाजपा ने हारने वाले उम्मीदवार राजेश रजक पर ही दांव लगाया है। यहाँ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 8 बूथों में मतदान होगा। जिसमें वार्ड के 7107 मतदाता प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला करेंगे।

Tags

Next Story