मरकाम को हटाकर बैज को बनाया PCC चीफ : सीएम बघेल और प्रदेश प्रभारी ने दी शुभकामनाएं...सैलजा ने मरकाम के लिए क्या कहा...पढ़िए

रायपुर- विधानसभा चुनाव में अब चार ही महीने बाकी है। इससे पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को हटाकर बस्तर के सांसद दीपक बैज को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया हैं। सांसद दीपक बैज ही अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य मंत्री से डिप्टी सीएम बनाया और अब सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी हैं।
सीएम और प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट कर दी बधाई...
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी को सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने श्री दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा कि, कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही कहा कि, मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम किया हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है।
आदिवासी चेहरे को हटाकर फिर से आदिवासी चेहरा क्यों...
आपको बता दें, बस्तर से मोहन मरकाम को हटाने के बाद कांग्रेस ने दूसरी बार भी आदिवासी चेहरा चुना है। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि बस्तर में ज्यादातर आदिवासी रहते हैं और चुनाव भी नजदीक है। मोहन मरकाम को हटाने के बाद विरोध न किया जाए, इसलिए दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं। दरअसल, सांसद दीपक बैज की आदिवासियों में पकड़ भी काफी बेहतर है। खास बात यह है कि, श्री दीपक बैज अब तक किसी तरह के विवाद में नहीं हैं। यानी उनकी साफ छवि है।
कौन हैं दीपक बैज...
दीपक बैज बस्तर के आदिवासी नेता हैं। वे ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा चित्रकूट विधानसभा सीट से 2013 से 2018 तक विधायक रहे हैं। इस वक्त वे बस्तर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS