CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, अपनी सर्विस राइफल से की खुदकुशी

राजनांदगांव। CAF के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है।
यह घटना खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाघरा की है, जहां बेस कैंप में तैनात अब्दुल शाहिद खान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना बीती रात करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान मूलत: झांसी का रहने वाला था। मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि- 'जवान बहुत ही होनहार था और कैंप में किसी भी तरह का किसी भी अन्य जवानों से कोई भी मनमुटाव या विवाद की स्थिति नहीं थी। जवान अपने ही रूम पर गया और अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य जवान अब्दुल शाहिद खान के रूम की ओर बड़े तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS