ब्रेकिंग न्यूज : राजधानी और आस-पास के कस्बे चाेरों के निशाने पर, अब तिल्दा में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई चोरी

X
By - Ck Shukla |9 Feb 2022 1:01 PM IST
तिल्दा स्थित नेहा ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दुकान की अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आस पास के कस्बों में लगातार चोरियों की वारदात हो रही है। इसी क्रम में अब ताजा चोरी की घटना तिल्दा से सामने आई है। तिल्दा स्थित नेहा ज्वेलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दुकान की अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए हैं। हालांकि चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चारों का चेहरा भी साफ-साफ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि तिल्दा पुलिस के सामने चारों को चेहरा भी है, वह कब तक इन दिलेर चारों को पकड़ने में सफल होती है।
Delete Edit



देखिये वीडियो :
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS