नाले में गिरी कार : तेज रफ्तार से भागती कार का पट्टा टूटा और कार नाले में जा गिरी, 8 घायलों में 5 की हालत गंभीर

नाले में गिरी कार : तेज रफ्तार से भागती कार का पट्टा टूटा और कार नाले में जा गिरी, 8 घायलों में 5 की हालत गंभीर
X
वाहन में करीब 8 लोग सवार थे जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त वाहन की गति काफी तेज बताई जा रही है। घायलों ने कुछ इस तरह घटना की जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर...

उमेश यादव-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अजगरहबार के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी जांजगीर जिले के ग्राम खोकसा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, वाहन का चेचिस पट्टा टूटने के कारण हादसा हुआ है। डायल 112, संजवीन एक्सप्रेस और महतारी एक्सप्रेस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिले के ग्राम खोकसा से सतरेंगा पिकनिक मनाने जा रहे लोगों से भरी स्कार्पियो वाहन ग्राम अजगरबहार के पास हादसे का शिकार हो गई। चेचिस पट्टा टूटने के कारण वाहन नाले से करीब 20 फिट नीचे जा गिरी। वाहन के नाले में गिरते ही चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों के साथ ही राहगिरों की भीड़ जुट गई। इस बीच डायल 112 को सूचना देने के साथ ही बालको पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को एक एक कर बाहर निकाला और जिला अस्पताल में उपचार के लिए रवाना करवाया। वाहन में करीब 8 लोग सवार थे जिनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त वाहन की गति काफी तेज बताई जा रही है। घायलों ने कुछ इस तरह घटना की जानकारी दी।
|


सभी घायल एक ही गांव के

इस हादसे में घायल सभी लोग एक ही गांव के निवासी है और आपस में मित्र है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है जिनमें से कुछ मौके पर पहुंच भी गए है। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल पुलिस जांच कर रही है वहीं आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बालको थाना भेजा जा रहा है।


Tags

Next Story