लोकसभा में गूंजा नक्सल क्रूरता का मामला : अरुण साव बोले-भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है, कांग्रेस को बताया जिम्मेदार

लोकसभा में गूंजा नक्सल क्रूरता का मामला : अरुण साव बोले-भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है, कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
X
बिलासपुर सांसद और प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने लोकसभा में कहा कि, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साव ने संसद में और क्या कहा जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा में मारे गए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से जुड़े मामले की गूंज आज दिल्ली में भी सुनाई दी। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए बिलासपुर सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है। बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।

भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे

सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। साव ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। साथ ही कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जानबूझकर भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है। हमारे लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई। संसद में साव ने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया।

सुरक्षा देने में राज्य सरकार विफल

बिलासपुर सांसद अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा में सवाल उठाते हुए कहा है कि, राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

Tags

Next Story