भाजपाइयों पर केस : प्रदेश भर में भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, यहां पुलिस ने कर दी FIR

टेकचंद कारड़ा - तखतपुर। भाजपा से जुड़े नेताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में किए गए चक्काजाम पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एफआईआर कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 दिन पहले जो चक्का जाम किया गया था। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ के बलवा और रास्ता रोकने के आरोप में धारा 147 और 341 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। एफआईआर शुक्रवार और शनिवार, दोनों दिन हुई हैं।
बलवा और रास्ता रोकने के आरोप में केस दर्ज
तखतपुर के भाजपा कार्यकर्ता सकरी, मुंगेली, जरहागांव, टोल प्लाजा के पास हुए चक्का जाम में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में बलवा और रास्ता रोकने के आरोप में धारा 147 और 341 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं टोल प्लाजा के पास हुए चक्का जाम में सतीश शर्मा, मोहन डोरिया, सोमेश तिवारी, तुफान, रामकुमार कौशिक,जितेंद्र जोगी मुंगेली में मुकेश रोहरा, राजेश्वर सिंह टंण्डन, घनश्याम यादव,यश गुप्ता ,पंकज सोनी, आनंद देवांगन और अन्य जरहागांव बस स्टैण्ड के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मेन रोड पर आवागमन अवरूद्ध करने जंहा पर भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र हुये थे
ये लोग थे शामिल
जिसमें अश्वनी कश्यप जरहागांव, कताहु कश्यप एवं अन्य जरहागांव, जानीराम साहू जरहागांव, महेन्द्र साहू कोना, संतोष खांडे डोमनपुर एवं अन्य सकरी मे निहाल यादव, विजय यादव, राजकमल साहू,अजय, पप्पू साहू, संजय यादव सहित अन्य के ऊपर बलवा और रास्ता रोकने के आरोप में की धारा 147, 341 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS