कर्मचारियों के ऊपर गिरा छत का प्लास्टर : अपेक्स बैंक में हादसा, दो कर्मचारी चोटिल...

X
By - Purnima Mandal |27 May 2022 2:42 PM IST
एक पुराने बैंक के छत से आज अचानक प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं हादसे में लेखा अधिकारी और एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। पढ़िए पूरी खबर...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बैंक में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां बैंक भवन के छत से अचानक प्लास्टर गिर गया। इससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसा अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में आज करीब 12 बजे बैंक के बेहद पुराने भवन के छत से प्लास्टर गिर गया। इससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसे में ब्रांच के लेखा अधिकारी और एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। छत का प्लास्टर गिरने से एसी सहित बैंक का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS