CEO पर प्रताड़ना का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठे जनपद अध्यक्ष

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनपद अध्यक्ष अपने अधिकारी-कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस पर उनके आवेदन पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।
सूरजपुर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती का कहना है कि उनके CEO उन्हें आये दिन किसी ना किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं, तो वहीं उन्होंने अपने विभाग के इंजीनियर पर कुछ दिन पहले लोगों के सामने गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है। जनपद अध्यक्ष ने इसकी शिकायत नगर के अजाक थाने में की। उनका आरोप है कि पुलिस ने भी उनके शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया, बल्कि उनसे ही आदिवासी होने का प्रमाण मांगने लगे।
इसके बाद जगलाल सिंह पुलिस और जनपद अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि अपने ही पार्टी और पुलिस अधिकारियों के समझाईश पर धरने से उठ गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS