Cg Assembly Election 2023 : जांजगीर से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, आएंगे खड़गे

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव 2023 ( assembly elections 2023 ) को लेकर प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी जांजगीर (Janjgir )से चुनावी शंखनाद करेगी। 13 अगस्त को पुलिस ग्राउंड (Police Ground ) में भरोसा सम्मेलन (Bharosa Sammelan )का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge )विशेष रूप से शामिल होंगे।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे (Mallikarjun Kharge )के इस प्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट व पीसीसी के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि आगामी नवंबर दिसंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावी तैयारी के मद्देनजर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं तो वही प्रधानमंत्री का दूसरी बार दौरा पड़ोसी जिला रायगढ़ में होने वाला है।इधर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में भी चुनावी तैयारियां नजर आने लगी है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में 13 अगस्त को भरोसा सम्मेलन ( Bharosa Sammelan) का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ में इस प्रथम कार्यक्रम को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।
13 को संभावित है कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताय कि पुलिस लाइन जांजगीर में 13 अगस्त को भरोसा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की मौखिक जानकारी पीसीसी से मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश के सभी नेताओं की उपस्थिति के हिसाब से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश सरकार की पूरी टीम रहेगी मौजूद
बताया जाता है कि, इस सम्मेलन में कांग्रेस के सभी प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश सरकार की पूरी टीम उपस्थित रहेगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा इसी कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संभावित तिथि 13 अगस्त को बताई जा रही है। यह कार्यक्रम खोखरा भाठा पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS