CG Breaking : ITBP जवान ने अपने आप को गोली मार ली, आला अफसर मौके के लिए रवाना

X
By - Vinod Dongre |6 Nov 2020 1:52 PM IST
जवान की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जे जाने की तैयारी हो रही है। पढ़िए पूरी खबर-
अंबागढ़ चौकी (राजनांदगांव)। राजनांदगांव जिले के मानपुर पुलिस अनुभाग के बंसेली कैम्प में तैनात ITBP जवान ने अपने आप को गोली मार ली है। घटना की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार यहां आईटीबीपी के जवान ने अपने आप को गोली मार ली है। जवान मानपुर पुलिस अनुभाग के बंसेली कैंप में तैनात है। आईटीबीपी जवान की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जवान को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजने की तैयारी की जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS