CG CRIME : दो बहनों से गैंगरेप,10 आरोपी भेजे गए जेल... कोर्ट से जेल तक जुलूस की शक्ल में ले गई पुलिस

CG CRIME : दो बहनों से गैंगरेप,10 आरोपी भेजे गए जेल... कोर्ट से जेल तक जुलूस की शक्ल में ले गई पुलिस
X
इस मामले को लेकर छग क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस बीच थाने में जमकर हंगामा किया और गृहमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मेें दो सगी बहनों से दुष्कर्म करने वाले 10 आरोपियों को कोर्ट (court) में पेश कर 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। पुलिस (police) ने कोर्ट से जेल तक आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान गुस्साई भीड़ उन्हें पीटने के लिए दौड़ पड़ी। दोनों पीड़िताओं के कोर्ट में जज के सामने बयान दर्ज किया गया। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र (Mandir Hasaud police station area)का हैं। वही इस मामले को लेकर छग क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस बीच थाने में जमकर हंगामा किया और गृहमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया।


उल्लेखनीय है कि , यह घटना 30 अगस्त की है। देर रात दो सगी बहने एक लड़के के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रही थीं। वे तीनों स्कूटी में सवार थे। तभी रिम्स कॉलेज (Rims college) के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोक लिया। पहले तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और उनसे पर्स, पैसे और मोबाइल ले लिया। फिर वहां पर बाइक से चार और लोग आ गए। उन्होंने लड़कियों के साथ रहे युवक की जमकर पिटाई की और दोनों लड़कियों को जबरन बाइक में बिठाकर वहां से दूर ले गए और उनके साथ रेप किया।


शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रार्थिया ने देर रात मंदिर हसौद (mandir hasaud) थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अपनी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के नाम

1 पूनम ठाकुर 2. घनश्याम निषाद 3. लव तिवारी 4. नयन साहू 5. केवल वर्मा उर्फ़ सोनू 6. देवचरण धीवर 7. लक्ष्मी ध्रुव 8. प्रहलाद साहू. इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं.

मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ मंदिर हसौद थाने और आरंग में कुल 5 मामले दर्ज हैं। रायपुर पुलिस ने साल 2019 में हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साल 2022 में रेप के मामले में एक बार फिर जेल भेजा गया था। 17 अगस्त 2023 को वह जमानत पर रिहा हुआ और उसने फिर से वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस लूटे गए मोबाइल और सामान बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Tags

Next Story