CG Election : 10 विधायकों का टिकट कटा, 7 सीटों पर सस्पेंस,14 महिलाओं को टिकट, 19 ओबीसी, 14 सामान्य को मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly elections) के लिए एआईसीसी (AICC)ने दूसरी सूची जारी कर 53 सीटों पर प्रत्याशी (candidates )घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। 90 विधानसभा में से कुल 83 विधानसभ क्षेत्रों का टिकट घोषित किया गया है। 7 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी की घोषण नहीं की गई है। दूसरी सूची में 10 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। जो सीटें बची हैं, एक-दो दिनों में इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। कांग्रेस (Congress )की पहली और दूसरी सूची मिलाकर अब तक 14 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। पहली सूची में चार सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है, दूसरी सूची में 10 महिलाओं को मौका मिला है। जातीय समीकरण के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक 19 ओबीसी और 14 सामान्य वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें 8 ब्राम्हण प्रत्याशी भी शामिल हैं।
कांग्रेस की 83 प्रत्याशी की सूची में 32 नए चेहरे हैं। कांग्रेस ने ब्लॉक और जिला स्तर से आवेदन के आधार पर प्रत्याशियों का चयन शुरू किया। भाजपा के प्रत्याशियों के सामने जीतने वाले चेहरे नहीं होने के कारण बाहर से कुछ नाम जोड़कर सूची में शामिल किया गया। कांग्रेस ने अपने 71 विधायकों में से अब तक 18 के टिकट काटे हैं। इनमें उम सक्रियता और अन्य कारणों का उल्लेख है। अब जातीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस ने दोनों सूची मिलाकर अब तक 28 ओबीसी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है।
कांग्रेस की सूची का गणित
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 6 नए चेहरों को मौका दिया, जबकि 8 विधायकों का टिकट काटा। इस सूची में 9 ओबीसी, 4 महिला, 14 एसटी और 4 एससी कैंडिडेट को टिकट मिला है। दूसरी सूची में 26 नए चेहरे को मौका दिया गया है, वहीं 10 विधायकों का टिकट कटा।
इनका टिकट कटा
26 नए चेहरे
इन सात सीटों की घोषणा नहीं
कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की है, उनमें 53 नाम हैं। अभी भी पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इनमें
■ रायपुर उत्तर
■ धमतरी
■ बैकुंठपुर
■ सरायपाली
■ महासमुंद
■ सिहावा
■ कसडोल
विधानसभा शामिल हैं। इन सभी विधानसभा में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इनमें धमतरी को छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS