CG Election : कांग्रेस में 60-70 साल के 19 और भाजपा में 14 प्रत्याशी, सबसे उम्रदराज 80 साल के ननकीराम

CG Election : कांग्रेस में 60-70 साल के 19 और भाजपा में 14 प्रत्याशी, सबसे उम्रदराज 80 साल के ननकीराम
X
विधानसभा चुनाव में इस बार 70 साल से ज्यादा आयु वालेअंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टीएस सिंहदेव 71 साल के हैं। प्रेमनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह 76 साल को 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के 4 और भाजपा के 5 प्रत्याशी है। टिकट दी गई है। पढ़िए पूरी खबर ...

देवीलाल साहू - भिलाई । विधानसभा चुनाव (assembly elections) के 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस (Congress)और भाजपा (BJP)ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दोनों दलों ने इस बार अनुभवी प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है। युवाओं को कम मौका मिला है। हाल यह है कि 80 साल से ऊपर आयु के दोनों की पार्टी ने एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे वरिष्ठ प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस ने पत्थलगांव सीट से 86 साल के रामपुकार सिंह (Rampukar Singh) को प्रत्याशी (candidates) बनाया है । इसी तरह भाजपा ने 80 साल के ननकीराम कंवर (Nankiram Kanwar)को रामपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। 60 से 70 साल के बीच आयु वाले कांग्रेस ने 19 और भाजपा ने 14 प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

60 से 50 के बीच 65 प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प बात यह है कि 60 से 50 साल के बीच सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों की दलों ने इस आयु वर्ग को सबसे ज्यादा 65 प्रत्याशियों पर भरोसा किया है। कांग्रेस पार्टी ने इस आयु वर्ग के 30 और भाजपा ने 35 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसमें नए चेहरे भी है। कांग्रेस में पहली बार कोटा से अटल श्रीवास्तव 52 साल, अकलतरा से राघवेंद्र सिंह 38 साल, कुरूद तारिणी चंद्राकर 46 साल वैशालीनगर से मुकेश चंद्राकर 49 साल, धमतरी से ओंकार साहू 42 साल आदि को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जगदलपुर सीट से किरण देव सिंह 60 साल को प्रत्याशी बनाया है। इस पार्टी ने कोंटा से सोयम मुक्का 56 साल, बस्तर सीट से मनीराम कश्यप 44 साल, कांकेर सीट से आशाराम नेताम 43 साल, दुर्ग शहर गजेंद्र यादव 45 साल, दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर 49 साल, वैशालीनगर रिकेश सेन 45 साल, सबसना संपत अग्रवाल 62 साल, बलौदाबाजार टेकराम वर्मा 61 साल सहित अन्य चुनाव मैदान में हैं।

70 साल से अधिक आयु वाले 9 प्रत्याशी मैदान में !

विधानसभा चुनाव में इस बार 70 साल से ज्यादा आयु वालेअंबिकापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टीएस सिंहदेव 71 साल के हैं। प्रेमनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह 76 साल को 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के 4 और भाजपा के 5 प्रत्याशी है। टिकट दी गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को दोबारा टिकट दी गई है। कोटा अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीट से कवासी लखमा 70 साल कांग्रेस से चुनाव मैदान में है। भाजपा से बेकुठपुर विधानसभा सीट से भैयालाल राजवाड़े 72 साल मैदान में उतारे गए है। मुंगेली विधानसभा से पुन्नूलाल मोहिले 72 साल, अहिवारा विधानसभा सीट से 75 साल के डोमनलाल कोर्सेवाड़ा चुनाव लड़ रहे है। राजनांदगाव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, तखतपुर विधानसभा सीट से 70 वर्षीय धर्मजीत सिंह चुनाव मैदान में है।

कांग्रेस व भाजपा में किस आयु वर्ग के कितने प्रत्याशी

80 साल से ऊपर कांग्रेस 1 भाजपा 1

70 साल से अधिक कांग्रेस 4 भाजपा 5

60 साल से अधिक कांग्रेस 19 भाजपा 14

60 से 50 साल कांग्रेस 30 भाजपा 35

50 से 40 साल कांग्रेस 26 भाजपा 32

40 से 30 साल कांग्रेस 09 भाजपा 06

30 साल से नीचे कांग्रेस 00 भाजपा 01

सबसे युवा एक मात्र प्रत्याशी खुज्जी में

कांग्रेस व भाजपा में 30 साल से नीचे आयु वाले केवल एक मात्र प्रत्याशी को टिकट मिली है। भाजपा ने खुज्जी विधानसभा सीट से 28 साल के युवा चेहरे को मौका दिया है। इस विधानसभा सीट से 28 वर्षीय गीता साहू को मैदान में उतारा है। गीता पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। वे जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। इस सीट पर तीन बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। एक बार भाजपा जीती है।

भाजपा के 14 प्रत्याशी 60 साल से ज्यादा

भाजपा के 14 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी आयु 60 साल से ज्यादा है ओर इस बार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 69 आयु वाले नवागढ़ विधानसभा से दयालदास बघेल चुनाव मैदान में हैं। डोंगरगढ़ विधानसभा से विनोद खांडेकर 66साल चुनाव लड़ रहे हैं। इसी उम्र वाले बिंद्रा नवागढ़ से गोवर्धन मांझी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल 64 वर्ष प्रत्याशी हैं। पाटन विधानसभा से विजय बघेल 62 साल चुनाव मैदान में हैं। बसना से संपत अग्रवाल 162 साल और मस्तूरी विधानसभा सीट से कृष्णमूर्ति बांधी 61 साल चुनाव लड़ रहे हैं।

60 साल से अधिक 19 प्रत्याशी

इस विधानसभा चुनाव में 33 प्रत्याशी 60 साल से ज्यादा उम्र वाले हैं। जिसमें कांग्रेस से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस आयु वाले ज्यादातर विधानसभा सीटों में दिग्गज नेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जिनकी आयु 69 साल की है। मसलन बिल्हा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक 69 साल, अमनपुर विधानसभा सीट से धनेन्द्र साहू 169 साल, सक्ती विधानसभा सीट से चरणदास महंत 169 साल, भटगांव विधानसभा से पारसनाथ राजवाड़े 161 साल, राजिम विधानसभा सीट से अमितेष शुक्ल 166 साल, बसना विधानसभा सीट से देवेन्द्र बहादुर 62 साल, सिहावा विधानसभा सीट से अंबिका मरकाम 65 साल, दुर्ग शहर अरुण वोरा 63 साल, कवर्धा विधानसभा सीट से मो. अकबर 67 साल, कांकेर विधानसभा से शंकर धुवा 65 साल, बस्तर विधानसभा सीट से लोकेश्वर बघेल 64 साल, नारायणपुर विधानसभा सीट से चंदन कश्यप 63 साल शामिल हैं।

दोनों दलों के 15 युवा प्रत्याशी मैदान में

विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के 18 युवा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी के 9 और भाजपा के 6 प्रत्याशी हैं। जिनकी आयु 40 साल से 30 साल के बीच है। कांग्रेस के जिन 9 विधानसभा सीटों पर युवा प्रत्याशी उतारे हैं उसमें खरसिया विधानसभा सीट हैं। अकलतरा विधानसभा, मिलाईनगर विधानसभा, खैरागढ़ विधानसभा, डोंगरगढ़ विधानसभा, सारंगढ़ विधानसभा, मुंगेली विधानसभा, बिलाईगढ़ विधानसमा, जैजेपुर, लैलूंगा और अंतागढ़ विधानसभा में इस आयु के प्रत्याशी उतारे है। इसी तरह भाजपा ने खैरागढ़ विधानसभा, धमतरी विधानसमा, सीतापुर विधानसभा, सारंगगढ़ विधानसभा, चंद्रपुर विधानसभा, भटगांव विधानसभा में युवा प्रत्याशी को टिकट दिया है।


Tags

Next Story