CG Election : विस 2018 में कांग्रेस-भाजपा और जनता कांग्रेस के बाद मतदाताओं ने चुना नोटा

शरद राव - बिलासपुर। 2018 विधानसभा चुनाव (assembly elections) के परिणाम बताते हैं कि जिले के छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस (Congress),भाजपा (bjp)और जनता कांग्रेस (Janata Congress)के बाद नोटा बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वोटरों ने वोट पर भरोसा जताया न कि नेताओं पर । बिलासपुर (Bilaspur)और मस्तूरी (Masturi)में पब्लिक (public)ने नोटा को चौथे स्थान पर रखा।
बिलासपुर से 28 प्रत्याशी थे मैदान में, नोटा को मिला था चौथा स्थान
2018 विधानसभा चुनाव में बिलासपुर से 28 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय को 67896 मतों के साथ जीत मिली। दूसरे स्थान पर भाजपा के अमर अग्रवाल को 56675 वोट और तीसरे स्थान पर रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को 3641 वोट मिले। चौथा स्थान किसी प्रत्याशी को नहीं बल्कि नोटा को मिला। 1153 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नहीं बल्कि अपना वोट नोटा को दिया। मजे की बात ये रही कि राष्ट्रीय पार्टी आप को भी नोटा से कम वोट मिले। इस बार भी कांग्रेस के और भाजपा में सीधी भिड़ंत होगी।
तखतपुर से 24 उम्मीदवार ,8वां नोटा
तखतपुर से 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। यहां कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और भाजपा में त्रिकोणीय संघर्ष रहा। कांग्रेस की रश्मि सिंह को 52616 वोट मिले, वहीं से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 49625 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाजपा को 45622 वोट के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं 916 लोगों ने नेताओं की जगह नोटा पर निशान लगाया। नोटा को 8वां स्थान मिला। इस बार कांग्रेस की रश्मि सिंह और भाजपा के धर्मजीत सिंह में सीधी जंग होगी। गौरतलब है कि धर्मजीत सिंह जोगी कांग्रेस से लोरमी विधायक रहे हैं।
कोटा में नोटा 6वें नंबर पर
कोटा विधानसभा से पिछली बार 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे कोटा में जोगी कांग्रेस को जीत मिली। जोगी कांग्रेस की रेणु जोगी को 48800 मत मिले। वहीं बीजेपी को 45774 और कांग्रेस को 30803 वोट के साथ तीसरे स्थान में जगह मिली। इनके अलावा गोंगपा चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवें स्थान पर रही। नोटा को 8वां स्थान मिला। इस बार कोटा से दो नए चेहरे कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव, भाजपा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव आमने सामने होंगे। फिलहाल रेणु जोगी की स्थिति साफ नहीं हुई है।
बेलतरा में 5वें पर रहा नोटा
बेलतरा विधानसभा से 15 प्रत्याशियों ने दांव लगाया था। इसमें भाजपा के रजनीश कुमार ने 49601 वोट के साथ जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 43342 वोट मिले। जनता कांग्रेस के अनिल टाह 38308 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां मतदाताओं ने नोटा को 2176 वोट दिए। इस बार बेलतरा विधानसभा को हॉट सीट कहा जा रहा है। इस सीट के लिए कांग्रेस से 100 से अधिक उम्मीदवारों ने नाम दिए थे, इसमें से विजय केशरवानी का नाम फाइनल हुआ। वहीं भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
मस्तूरी में नोटा को चौथा स्थान
मस्तूरी विधानसभा में पिछली बार 11 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया। इसमें भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी ने 67950 वोटों के जीत हासिल की। वहीं बसपा के जयेंद्र पाटले को • 53843 और कांग्रेस के दिलीप लहरिया को 53620 वोट मिले। वहीं मतदाताओं ने चौथे स्थान पर नोटा को चुना। नोटा में कुल 3437 वोट पड़े। आम आदमी पार्टी के लक्ष्मी प्रसाद टंडन 1061 वोट के साथ सातवें स्थान पर रहे। इस बार यहां भाजपा के कृष्ण मूर्ति बांधी और कांग्रेस के दिलीप लहरिया में सीधी टक्कर होगी।
बिल्हा में 29 उम्मीदवार, फिर भी नोटा को 9वां स्थान
बिल्हा में सबसे अधिक 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। यहां भाजपा, कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भिड़ंत थी। इसमें भाजपा के धरमलाल कौशिक ने 84431 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। कांग्रेस को 57907 और जनता कांग्रेस को 29613 वोट मिले। नोटा ने 20 उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए 9 स्थान प्राप्त किया। इस बार भाजपा के धरमलाल और जनता कांग्रेस से कांग्रेस में आए सियाराम कौशिक में टक्कर होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS