CG Election : महिलाओं के लिए घोषणा ने लुभाया, 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक मतदान

CG Election : महिलाओं के लिए घोषणा ने लुभाया, 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक मतदान
X
इस बार कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP)के चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को साल में एक बार नकद राशि देने का प्रावधान रखा गया है। इस वजह से भी महिलाओं की चुनाव (elections) में भागीदारी को लेकर उत्साह हो सकता है।पढ़िए पूरी खबर...
  • छत्तीसगढ़ में पुरुषों से अधिक हैं महिला मतदाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुल मतदाताओं (voters) में महिला मतदाताओं की अधिक संख्या का असर मतदान पर भी दिखा है। राज्य के कुल 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाताओं में महिलाओं की संख्या 81 लाख 72 हजार 171 है। यही वजह है कि राज्य की 90 में से 50 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या ज्यादा रही है। जानकार ये भी मानते हैं कि, इस बार कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP)के चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को साल में एक बार नकद राशि देने का प्रावधान रखा गया है। इस वजह से भी महिलाओं की चुनाव (elections) में भागीदारी को लेकर उत्साह हो सकता है।

कांग्रेस का 15, भाजपा का 12 हजार का वादा

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य की सभी महिलाओं को साल में 15 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इससे अलग भाजपा ने कांग्रेस से पहले जारी किए गए घोषणापत्र में प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार के हिसाब से साल में 12 हजार रुपए देने का चुनावी वादा किया है।

50 सीटों पर महिला मतदाता अधिक

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन- 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली कुल महिला मतदाताओं की संख्या अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या से अधिक है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है।

एक करोड़ 55 लाख मतदाताओं ने डाले वोट

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से अधिक है।

इन सीटों पर महिलाओं के वोट सबसे अधिक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर- सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पाली- तानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी - बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला- मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोटा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों में आकर वोट डालने वाली महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है।

Tags

Next Story