CG Election : हाई प्रोफाइल सीट हो चला आरंग, भाजपा का 'गुरु' पर दांव...अब तक बराबरी पर रहे हैं भाजपा और कांग्रेस

डागेश यादव/आरंग- विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है और आचार संहिता भी लग चुकी है। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी विधानसभाओं में दौरा करना शुरू कर दिया है। इस सब के बीच अब बात कर लेते हैं...कुछ ऐसी सीटों की जो छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल है। यानी ऐसी सीटों की जिस पर कांग्रेस हो या भाजपा सभी की निगाहें टिकी होती है।
बता दें, रायपुर जिले के हाई प्रोफाइल सीट आरंग अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। ये रायपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस वक्त यहां से दिग्गज मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया MLA हैं। 2018 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय ढीढी को लगभग 25,077 वोटों से हराया था। इतिहास पर नजर डाले तो छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 4 विधानसभा चुनाव में से 2 बार भाजपा, वहीं 2 बार कांग्रेस के प्रत्यासी यहां से जीते हैं।
पुराने आंकड़ों पर नजर डालें...
पुराने आंकड़ो के हिसाब से आरंग विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 19 हजार 752 थे। जिसमें से पुरुष मतदाता 1 लाख 10 हजार 2 सौ 29 हैं और महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 5 सौ 17 है। छग राज्य बनने के बाद पहला चुनाव 2003 में हुआ था। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी संजय ढीढी के जरिए बीजेपी को कुल 48556 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को कुल 30112 वोट मिले थे।
जोगी शासन में यह मंत्री हुए थे शामिल...
1990 की बात की जाए तो गंगूराम बघेल बीजेपी के विधायक रहे, लेकिन जोगी शासन में कांग्रेस में शामिल हुए और मंत्री बन गए थे। इसके बाद 2008 विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस को 34655 वोट मिले। जिसमें कांग्रेस मंत्री रूद्र कुमार गुरु ने जीत हासिल की थी और बीजेपी को कुल 33318 वोट मिले थे। रूद्र कुमार ने संजय ढीढी को हरा दिया था।
2013 में उलटफेर हुआ...
2013 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भीजेपी जीत गई। बीजेपी के मंत्री नवीन मारकंडे ने रूद्र कुमार गुरु को हरा दिया था। उस वक्त बीजेपी को कुल 59067 वोट मिले। कांग्रेस को कुल 45293 वोट मिले थे।
इस बार कांग्रेस के लिए यह चुनौतियां...
बता दें, 2018 में डॉ. शिवकुमार डहरिया की वजह से कांग्रेस को कुल 69900 वोट मिले। और संजय ढीढी को कुल 44823 वोट मिले। वहीं पहली बार चुनाव में उतरे संजय चेलाक जे.सी.सी को कुल 27903 वोट मिले थे।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख मुद्दे सफाई, विकास और व्यवस्था है...सकरी गलियों में विकास, आरंग शहर के पुरातात्विक मंदिरों का विकास और सुव्यवस्थित सब्जी बाजार के अलावा युवाओं के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था। अब देखना यह होगा कि, विधानसभा चुनाव में आरंग क्षेत्र की जनता एक बार फिर इतिहास दोहराती है या विकास की नई गाथा लिखने वाले विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले प्रदेश के बड़े चेहरे को फिर सेवा का मौका देती है। इधर भाजपा ने डॉ. डहरिया के टक्कर में सतनामी समाज और युवाओं को साधने के लिए गुरु परिवार के खुशवंत गुरु पर बड़ा दांव खेलते हुए मैदान में उतार दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS