CG Election : आंदोलन के वक्त फटा बैनर...बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष...देखिए वीडियो

राजीव लोचन साहू/सक्ती- विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक पहुंचने के लिए और सत्ता पक्ष की नाकामियों को बताने के लिए भाजपा लगातार आंदोलन और रैलियां निकाल रही है। इसी बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ के जैजैपुर में प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता को लेकर आंदोलन किया, लेकिन ये क्या...विरोध प्रदर्शन के वक्त बैनर फट गया और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा गिरते-गिरते बच गए। वो कहते है न दूसरों के लिए खोदा गड्डा कभी-कभी खुद पर भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा के साथ हुआ...
कौन-कौन था मौजूद...
आपकी जानकारी के लिए बता दें, जिस वक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा गिरते-गिरते बचे, उस वक्त उनके साथ बिहार के लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलन करते हुए तहसील कार्यालय जाने के वक्त यह घटना हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS