CG Election : 'आप' को बड़ा झटका, कसडोल से पार्टी के प्रत्याशी ने नाम वापस लिया...कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, जोगी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में चुनाव लड़ रही है। लेकिन ऐन वक्त पर आप को बड़ा झटका लगा है। कसडोल विधान सभा से आम आदमी पार्टी
प्रत्याशी लेख राम साहू ने अपना नाम वापस ले लिया है
बताया जा रहा है कि, लेखराम साहू को बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा अपने साथ सीएम श्री बघेल से मिलवाने के लिए लेकर कहीं निकल गए हैं। श्री साहू के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस में शामिल करवाने में बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कसडोल से आप के घोषित प्रत्याशी लेखराम साहू से उनकी पार्टी के कार्यकताओं-नेताओं का ीाी संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। नहीं चुनाव में लगे अधिकारी इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS