CG Election : कवर्धा की सियासत में बड़ी हलचल- साहू समाज ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले जिलाध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारियों को हटाया

CG Election : कवर्धा की सियासत में बड़ी हलचल- साहू समाज ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले जिलाध्यक्ष समेत 3 पदाधिकारियों को हटाया
X
कांग्रेस प्रवेश करने के बाद साहू समाज की सामाजिक बैठक बुलाकर तीनो पदाधिकारियों को पद से मुक्त करने का फैसला समाज के लोगों ने लिया है। साहू समाज ने कहा है कि, जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष के पद का इस्तेमाल कर कांग्रेस में प्रवेश लेने पर साहू समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। पढ़िए पूरी खबर...

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की राजनीति में बड़ा ही उलटफेर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू समेत तीन पदाधिकारियों को साहू समाज ने जिलाध्यक्ष सहित तीनो पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है।


उल्लेखनीय है कि, जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने एक दिन पहले अपने दो अन्य पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर जिले की सियासत में खलबली मचा दी थी। उनके कांग्रेस प्रवेश करने के बाद साहू समाज की सामाजिक बैठक बुलाकर तीनो पदाधिकारियों को पद से मुक्त करने का फैसला समाज के लोगों ने लिया है। साहू समाज ने कहा है कि, जिला साहू समाज के जिलाध्यक्ष के पद का इस्तेमाल कर कांग्रेस में प्रवेश लेने पर साहू समाज के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। समाज ने सभी पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। वहीं जिला साहू संघ कवर्धा का जिलाध्यक्ष पतिराम को बनाया गया है। इसके अलावा महामंत्री जल्लू जलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष रामचरण साहू को बनाया गया है।


Tags

Next Story