CG Election: गृहग्राम पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, बोले- यहां भाजपा को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी आज अपने गृह ग्राम कासोली पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर चैतराम अटामी का भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि 3 दिनों से लगातार जनसम्पर्क के माध्यम से वे कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जनता तक पहुंच रहे हैं। वे जनता की समस्या सुन रहे हैं। वे जहां भी जाते हैं जनता में वर्तमान कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक देवती कर्मा से लोग नाराज नजर आते हैं। अटामी ने बताया कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। चुनाव परिणाम आते ही दंतेवाड़ा विधानसभा और जिला परिवारवाद से मुक्त हो जाएगा।

कांग्रेस की हार निश्चित, इसलिए मैदान में उतारा नया उम्मीदवार
अटामी ने कहा कि स्थानीय विधायक देवती कर्मा की निष्क्रियता से लोग नाराज हैं। बीते 4 वर्षों में दंतेवाड़ा के विकास के लिए कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक देवती कर्मा ने कुछ नहीं किया। इसलिए अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। हार निश्चित समझ कर कांग्रेस पार्टी ने इस बार देवती कर्मा के बेटे छविंद्र कर्मा को मैदान में बतौर प्रत्याशी उतारा है।
कांग्रेस अपनी नाकामी छुपा रही और जनता को कर रही भ्रमित
अटामी ने कहा कि जब छविंद्र कर्मा जनता से वोट मांगने जाएंगे तो उनके पास पिछले 4 सालों में उनकी कांग्रेस सरकार और विधायक देवती कर्मा के कार्यों के बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं होगा। अटामी ने कहा कि दंतेवाड़ा हमेशा से नवाचार का गढ़ रहा। कांग्रेस पार्टी अपनी नाकामी छुपाने और जनता को भ्रमित करने के लिए अधूरे निर्माण कार्यों का लोकार्पण तक कर चुकी है। अब जनता को निर्माणाधीन दंतेवाड़ा-किरंदुल मुख्यमार्ग और निर्माणाधीन मंदिर कोरिडोर दिखाने के अलावा कुछ शेष नहीं रह गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS