CG Election : मतदान के एक दिन पहले भाजपा के केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा...नड्डा, बिस्वा और तेली चुनावी सभा को करेंगे संबोधित...

रायपुर- पहले चरण के मतदान के लिए सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। ठीक एक दिन पहले भाजपा के केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), असम के सीएम हेमंत बिस्वा (Hemanta Biswa Sarma) और केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली (Rameshwar Teli) यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
नड्डा का दो दिवसीय दौरा...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा रहेगा। आज वे रायगढ़ और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे बजे रायगढ़ पहुंच जाएंगे, वहीं दोपहर 12:00 बजे जशपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। जशपुर से एक बार फिर रायगढ़ पहुंचेंगे, इसके बाद रायगढ़ के लैलूंगा में रोड शो करेंगे। दोपहर 3:35 बजे आम सभा को संबोधित करने वाले हैं। देर शाम बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
हेमंता बिस्वा का दूसरा दिन...
असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा (Hemanta Biswa Sarma) के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। आज वे तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे, जांजगीर , धमतरी , बिलासपुर का दौरा करेंगे। 8 रोड शो और एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
रामेश्वर तेली का छत्तीसगढ़ दौरा...
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली (Rameshwar Teli) सुबह 8:50 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे, बालोद जिले में चुनावी प्रचार-प्रसार करेंगे। रात 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS