CG Election : भाजपा को कुल 46.27%, कांग्रेस को 42.23% वोट मिले... जोगी कांग्रेस से ज्यादा वोट ले गई बसपा... 'आप' का क्या हुआ... पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly elections)की मतगणना (votes)के बाद प्रदेश में सियासी दलों के मिले कुल मतों का प्रतिशत सामने आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक 54 सीटों के साथ BJP को सबसे ज्यादा कुल 46.27% वोट मिले हैं। वहीं 35 सीटों के साथ कांग्रेस पार्टी को मिले कुल 42.23% वोट। तीसरे नंबर रही BSP को मिले 2.05% वोट। हालांकि बीएसपी एक भी सीट जीत नहीं पाई। वहीं प्रदेश की तीसरी ताकत माने जाने वाली जोगी कांग्रेस इस बार चौथे नंबर पर खिसक गई और उसे महज 1.23% वोट मिले।
जोगी कांग्रेस और आप का नहीं खुला खाता
हालांकि जोगी कांग्रेस भी विधानसभा में अपना खाता तक नहीं खोल नहीं पाई। वहीं दो-दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार में झोंकने वाली आम आदमी पार्टी यानी AAP को कुल 0.93% वोट ही मिल पाए। उसका भी खाता नहीं खुला। वहीं CPI को 0.39% वोट मिले और 1.26% लोगों ने NOTA का बटन दबाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS