CG Election : बेसब्र कर रही भाजपा की दूसरी सूची दिल्ली में ओम के साथ साव-साय का मंथन

CG Election : बेसब्र कर रही भाजपा की दूसरी सूची दिल्ली में ओम के साथ साव-साय का मंथन
X
केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee)की बैठक में सूची फाइनल हो चुकी है। इस सूची का ऐलान आज नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद ही दावेदारों की बेसब्री दूर होगी। पढ़िए पूरी खबर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों के मामले में अब तक आगे रही भाजपा (BJP) की दूसरी सूची ने दावेदारों को बेसब्र कर दिया है। पहली के बाद दूसरी सूची का इंतजार लंबा हो रहा है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee)की बैठक में सूची फाइनल हो चुकी है। इस सूची का ऐलान आज नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद ही दावेदारों की बेसब्री दूर होगी। इसी सिलसिले में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (State President Arun Sao )और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन (State Organization General Secretary Pawan)साथ दिल्ली रवाना हुए। वहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (state in-charge Om Mathur)के साथ दोनों नेताओं ने साढ़े तीन घंटे तक मंथन किया। बैठक में दूसरी सूची के अलावा चुनावी कार्यक्रमों पर भी बातचीत हुई। गौरतलब है, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सीटों को लेकर पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई थी।मध्यप्रदेश की बैठक 13 सितंबर को हुई, जिसमें वहां के नेता शामिल हुए और उनसे रायशुमारी के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक के 11 दिनों बाद मप्र की सूची जारी कर दी गई, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री और सात सांसदों समेत कई चौंकाने वाले थे। मप्र के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर मंथन किया गया। छग की बैठक 1 अक्टूबर को थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के भाजपा पदाधिकारियों ने दावेदारों के नामों पर मंथन किया।

इस बैठक में तकरीबन सभी सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। ऐसे में संभावना थी कि दूसरी सूची एक-दो दिनों आ जाएगी। लेकिन यह नहीं हो पाया। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी व्यस्तता बढ़ गई है और वे लगातार राज्यों के दौरे पर है, गुरुवार को भी राजस्थान के जोधपुर में उनकी बड़ी सभा थी, इसलिए इंतजार थोड़ा लंबा हो रहा है। इस बीच सियासी गलियारे में दूसरी सूची में दर्ज नाम तैरने लगे। इसकी हवा बनी और पार्टी में हलचल तेज हो गई। दावा किया जा रहा है कि इसी वजह से इस सूची से कुछ नामों पर पुनर्विचार किया जाएगा, हांलाकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि इसमें कुछ बदलाव संभव है, गुरुवार को संभवतः दिल्ली में प्रदेश के दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रभारी के साथ मंथन किया। शुक्रवार को दूसरी सूची जारी होने की उम्मीद है, दावेदारों का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ तो नवरात्रि प्रारंभ होने तक उन्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

कांग्रेस की पहली सूची ही नहीं आ पाई

प्रत्याशियों के मामले में पहली सूची जारी कर भाजपा आगे रही। उसकी दूसरी सूची भी तकरीबन फाइनल है, लेकिन कांग्रेस की अभी तक पहली सूची ही नहीं आ सकी है। प्रदेश चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें हो चुकी हैं और दावेदारों पर मंथन किया जा चुका है, लेकिन कई सीटों पर पेंच अभी भी फंसा हुआ है, जिसके कारण पहली सूची ही जारी नहीं हो सकी है। यह कहा जा रहा है कि अब पितृपक्ष के बाद ही कांग्रेस सूची का ऐलान करेगी।

पितृपक्ष तक इंतजार संभव

भाजपा की दूसरी सूची का ऐलान अब तक नहीं हो सका है। इस बीच गुरुवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को दिल्ली बुलाया गया है। दावा किया जा रहा है कि जो सूची बाजार में चल रही है, उसमें से कुछ नाम पर पुनर्विचार किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी अधिकृत रूप से कुछ नहीं बोल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर सूची एक-दो दिनों में नहीं आई तो फिर पितृपक्ष के बाद ही इसका ऐलान होगा।

Tags

Next Story