CG Election : भाजपा ने एक बार फिर उसेंडी पर जताया भरोसा...उन्होंने कहा- भारी मतों से जीत हासिल करेंगे...

राजेश हलदर/पखांजूर- चुनाव से पहले भाजपा ने पहली सूची में 21 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची की बात की जाए तो उसमें 64 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, अब तक 85 सीटों के लिए तो उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। यानी सिर्फ 5 सीटों पर नाम तय करना बाकी है। इसी बीच अंतागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से विक्रम सिंह उसेंडी पर अपना भरोसा जताया है। पिछले 20 सालों से लगातार भाजपा अंतागढ़ विधानसभा सीट के लिए विक्रम सिंह उसेंडी को अपने प्रत्याशी के रूप में चुनते आ रहे हैं। विक्रम सिंह उसेंडी 15 सालों तक विधायक रहे, एक बार सांसद भी रहे। वन मंत्री रहने के साथ-साथ वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
2018 में हार गए थे उसेंडी...
2018 के चुनाव में विक्रम सिंह उसेंडी कांग्रेस के अनूप नाग से हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा ने एक बार फिर विक्रम सिंह उसेंडी पर ही अपना भरोसा जताया है। इसी को लेकर विक्रम सिंह उसेंडी ने बताया कि, भाजपा को उन पर भरोसा है और वे इस बार भारी मतों से विजयी होकर भाजपा के इस भरोसे पर खरे उतरेंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने पिछले 5 सालों में कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। यहां तक की गरीबों को घर तक नहीं दिया गया है। अंतागढ़ विधानसभा में भाजपा के शासनकाल में जितने विकास कार्य हुए थे, उन्हें भी कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया। लिस्ट जारी होने से पहले नामों का आंकलन करने के लिए प्रत्यासी विक्रम सिंह उसेंडी ने हरिभूमि डॉट कॉम और आईएनएच का आभार व्यक्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS