CG Election : भाजपा की आंधी - साव, अमर - धरम, धर्मजीत, मोहले जीते

CG Election : भाजपा की आंधी -  साव, अमर - धरम, धर्मजीत, मोहले जीते
X

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिलासपुर जिले ने एक बार फिर भाजपा को खुशी मनाने का मौका दे दिया है। बिलासपुर जिले की 6 सीटों में से बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है तो कोटा और मस्तूरी सीट कांग्रेस के खाते में गई है। मुंगेली जिले की दो सीटें लोरमी और मुंगेली भी भाजपा ने जीत लिया है। जीपीएम जिले की मरवाही विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। तीनों जिलों में सबसे बड़ी जीत लोरमी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की रही है। उन्होंने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45 हजार के अधिक वोटों से हराया। बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने भी रिकार्ड जीत दर्ज किया है। उन्होंने कांग्रेस के शैलेष पांडे को 28 हजार के अधिक वोटों के अधिक अंतर से हराया।

पिछले चुनाव 2018 में शैलेष पांडे ने अमर अग्रवाल को 12 हजार वोटों से हराया था। मरवाही विधानसभा सीट से भाजपा के प्रणव मरपच्ची ने कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव को 12 हजार वोटों से हराया।इसी तरह लोरमी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी अरुण साव ने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को 45 हजार 891 हजार वोटों के अंतर से हराया। मुंगेली सीट से अपराजेय योद्धा के रूप में पहचान बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी पुन्नुलाल मोहले ने कांग्रेस के संजीत बनर्जी को करीब 15 हजार वोटों से हराते हुए जीत दर्ज किया है।

मस्तूरी में कांग्रेस तो बेलतरा, बिल्हा में भाजपा

मस्तूरी (एससी) सीट से कांग्रेस के दिलीप लहरिया ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को 20 हजार 88 वोटों से हराया। पिछले चुनाव में डॉ. बांधी ने लहरिया को हराया था। बेलतरा सीट की बात करें तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ने नए चेहरों को मैदान में उतारा था। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है और फिर यहां के वोटरों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के विजय केशरवानी को 16 हजार 616 वोटों से हराया। बिल्हा सीट से भाजपा के धरमलाल कौशिक ने अपने परंपरागत प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सियाराम कौशिक को 8186 वोट से हराया।

कांग्रेस से आगे निकली भाजपा

2018 के चुनाव की बात करें तो जिले की 6 सीटों में से तीन भाजपा के पास, ત્ર कांग्रेस और एक जोगी कांग्रेस के कब्जे में थी। इस बार भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए चार सीटें जीत लिया है। कांग्रेस ने कोटा सीट पर फिर से अपना परचम लहराया है। कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्त ने भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को 10 हजार 165 वोटों के अंतर से हराया। 4 बार की विधायक जोगी कांग्रेस की रेणु जोगी को 5 हजार से भी कम वोट मिले। बिलासपुर की बात करें तो चार बार के विधायक अमर अग्रवाल ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के शैलेष पांडे को 28 हजार 906 वोटों से हराया। इससे पहले अमर अग्रवाल की सबसे बड़ी जीत 2013 में कांग्रेस के वाणी राव के खिलाफ थी, तब अमर अग्रवाल साढ़े 9 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। तखतपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह को 15176 वोटों से हराया।

Tags

Next Story