CG Election : भाजयुमो ने विस संयोजक किए नियुक्त, प्रेमनगर से विवेक अग्रवाल को मिला मौका.. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- यूथ को बूथ से जोड़कर जीतेंगे

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने संयोजक के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की 90 विधानसभाओं के लिए संयोजकों की नियुक्ति की है।
गौरतलब है कि, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा के संयोजक के रूप में सूरजपुर जिले से भाजयुमो के सक्रिय युवा नेता और युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक अग्रवाल की नियुक्ति हुई है। जिसमें संपूर्ण प्रेमनगर विधानसभा की चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार, रैली और चुनावी गतिविधियों को देखने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा विवेक अग्रवाल को सौंपी गई है।
प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज होगी...
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद युवा विवेक अग्रवाल ने संगठन को आस्वस्थ किया है कि, हर बुथ को युथ के साथ जोड़कर चुनाव में प्रेमनगर भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी के पक्ष में मतदान कराकर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर स्थापित होगी। तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती सहित संगठन के सभी शीर्ष नेतृत्व के ने नियुक्ति के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS