CG Election : छत्तीसगढ़ की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2018 में 5000 वोटों से कम था हार-जीत का अंतर

CG Election : छत्तीसगढ़ की इन 15 सीटों पर कांटे की टक्कर, 2018 में 5000 वोटों से कम था हार-जीत का अंतर
X
  • मरकाम ने भाजपा की लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था

विकास चौबे - बिलासपुर। विधानसभा चुनाव 2018 (assembly elections 2018) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)की 15 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें कुछ सीटों में तो यह अंतर 1,500 से नीचे भी रहा। कोंडागांव सीट (Kondagaon seat)की ही बात करें तो कांग्रेस के मोहनलाल मरकाम (Congress's Mohanlal Markam)ने भाजपा (BJP)की पूर्व मंत्री लता उसेंडी (former BJP minister Lata Usendi)को महज 1,700 वोटों से हराया था।

अकलतरा में भाजपा के सौरभ सिंह ने जकांछ की ऋचा जोगी को 1854 वोटों सेतो धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। तखतपुर में कांग्रेस की श्रीमती रश्मि सिंह को जकांछ के संतोष कौशिक पर 2991 वोटों से जीत मिली थी। खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।

भाजपा ने हारे विधायकों को दोबारा मौका दिया

जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी कम अंतर से हारे थे, वहां पर भाजपा ने पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। इनमें धमतरी से रंजना साहू कम अंतर से जीती थीं उन्हें फिर से टिकिट मिली है। मनेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल कम वोटों से विनय जायसवाल से हारे थे। कांग्रेस ने विनय जायसवाल का टिकिट काट दिया है लेकिन भाजपा ने फिर से श्यामबिहारी पर भरोसा जताया है। कुनकुरी से भरत साई के स्थान पर विष्णुदेव साय को प्रत्याशी बनाया गया है।

तीन सीटों पर दोबारा आमने-सामने

जिन 15 सीटों पर पर जीत का अंतर पांच हजार वोटों से कम रहा। उनमें तीन सीटों पर प्रतिद्वंदी दोबारा आमने- सामने होंगे। इनमें कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम बनाम लता उसेंडी, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप और केदार कश्यप और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही पामगढ़ में कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन के स्थान पर इस बार शेषराज हरबंश को मौका दिया है।

इन विधानसभा सीटों पर पांच हजार से कम मतों से हुई थी जीत

विधानसभा सीट पार्टी जीते प्रत्याशी मतों का अंतर प्रतिद्वंदी प्रत्याशी पार्टी

तखतपुर कांग्रेस रश्मि सिंह 2991 संतोष कौशिक जकांछ

चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव 4418 गीतांजलि पटेल बसपा

कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज 4293 भरत साई भाजपा

धमतरी भाजपा रंजना साहू 464 गुरुमुख सिंह होरा कांग्रेस

खैरागढ़ जकांछ देवव्रत सिंह 870 कोमल जंघेल भाजपा

कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम 1796 लता उसेंडी भाजपा

अकलतरा भाजपा सौरभ सिंह 1854 ऋचा जोगी जकांछ

बलौदाबाजार जकांछ प्रमोद शर्मा 2129 जनक राम वर्मा कांग्रेस

दंतेवाड़ा भाजपा भीमा मंडावी 2172 देवती कर्मा कांग्रेस

जांजगीर-चांपा भाजपा नारायण चंदेल 4188 मोतीलाल देवांगन कांग्रेस

मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विनय जायसवाल 4073 श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा

पामगढ़ बसपा इंदु बंजारे 3061 गोरेलाल बर्मन कांग्रेस

कोटा जकांछ रेणु जोगी 3026 काशीराम साहू भाजपा

भिलाई नगर कांग्रेस देवेंद्र यादव 2849 प्रेम प्रकाश पांडेय भाजपा

नारायणपुर कांग्रेस चंदन कश्यप 2647 केदार कश्यप भाजपा

Tags

Next Story