CG Election : प्रियंका गांधी को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल...

रायपुर- राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। जिनके स्वागत के लिए सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। सीएम के साथ PCC अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी को रिसीव करने के लिए कई मंत्री और पीसीसी के पदाधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित है।
बता दें, प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से मेफेयर होटल के लिए जाएंगी। इसके बाद भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। यह सम्मेलन जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश भर से 50 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण राशि का अंतरण किया जाएगा। यहां पर 249 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगी। जिले को 309.56 करोड़ के विकास की सौगात मिलने वाली है।
प्रियंका गांधी का स्वागत करते सीएम भूपेश समेत तमाम कांग्रेस नेता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS