CG Election: सीएम दो जिलों को दौरे पर रहेंगे, प्रियंका भी आमसभा को करेंगी संबोधित...

X
By - yaminee pande |7 Nov 2023 10:58 AM IST
रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार नेताओं का दौरा जारी है। वहीं सीएम भूपेश बघेल आज मुंगेली और बिलासपुर जिले का दौरा करेंगे। वे मुंगेली के अमोरा, लोरामी के गोडखाम्ही, तखतपुर के बीजा, बेलतारा के सेंदरी, चाटीडीह में पांच जगहों पर आमसभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी दौरे पर
वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। बालोद और कुरूद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। 12.45 बजे रायपुर से ग्राम जुगेरा, बालोद के रवाना होंगी। वहां पर वे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा में शामिल होंगी।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS