CG Election : कांग्रेस के प्रत्याशियों ने रैली निकालकर भरा नामांकन...एक ने कहा- भाजपा जाति के नाम पर भ्रमित करती है...दूसरा बोला- प्रदेश में भ्रष्टाचार का आतंक था...

CG Election : कांग्रेस के प्रत्याशियों ने रैली निकालकर भरा नामांकन...एक ने कहा- भाजपा जाति के नाम पर भ्रमित करती है...दूसरा बोला- प्रदेश में भ्रष्टाचार का आतंक था...
X
कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे-गाजे के साथ विशाल रैली निकालकर अपना नामांकन भरा, सभा के बाद कांग्रेस ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली...पढ़े पूरी खबर

अश्विनी सिन्हा/गरियाबंद- नामांकन के अंतिम दिन गरियाबंद जिले से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे-गाजे के साथ विशाल रैली निकालकर अपना नामांकन भरा, सभा के बाद कांग्रेस ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमें कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव खुली जीप में सवार होकर निकले। अमितेश शुक्ला ने राजिम विधानसभा और जनकराम ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री नंद कुमार साय भी मौजूद रहे।

भाजपा पर जमकर बोला हमला...

नामांकन के पहले कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने गांधी मैदान में आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कांग्रेस सरकार का बखान करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अमितेश ने कहा कि, भूपेश सरकार ने 5 सालों में गरीब किसानों और भूमिहीन किसानों के लिए काम किया। साथ ही योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सिंचाई की सुविधा दी, प्रदेश में विकास हुआ है। लेकिन हमे भाजपा से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग बरगलाने आयेंगे। जाति धर्म के नाम बरगलाने का काम करेंगे। अडानी और अंबानी का पैसा लगेगा, उन्होंने लोगों से कहा कि, आप भूपेश बघेल पर भरोसा रखें, भाजपा के झांसे में न आए।

एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा...

इस चुनाव में मैं नही मेरे राजिम विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। सभा में बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी जनक राम ध्रुव ने कहा कि बिंद्रा नवागढ़ से अब 15 साल का सूखा खत्म करना है। 15 साल प्रदेश में भय भ्रष्टाचार का आतंक था, जिसे कांग्रेस सरकार ने खत्म कर दिया है। भूपेश सरकार ने पांच साल में किसान मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग के लिए काम किया है। बेहतर योजना बनकर देश के सर्वोच्च शिखर में ले गए है। भाजपा के 15 साल का कांग्रेस के पांच सालों से जवाब देना है। आज छत्तीसगढ़ देश में विकास का मॉडल बना हुआ है। यही विकास बिंद्रा नवागढ़ में भी करना है।

Tags

Next Story