CG Election : कांग्रेस किसान का गा रही गाना, भाजपा बता रही कांग्रेस को ठग

विजय पांडे - कांकेर। विधानसभा अंतागढ़ सीट (Antagarh assembly seat)पर भाजपा (BJP) ने पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी (former minister Vikram Usendi)पर पाँचवी बार विश्वास जताते हुए प्रत्याशी (candidate) बनाया है वहीं कांग्रेस (Congress)ने विधायक अनूप नाग (MLA Anoop Nag)की टिकट काटकर बारदा के दो बार रहे सरपंच रूप सिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। कांग्रेस किसान का गाना गा रही है वहीं भाजपा कांग्रेस को ठग बता रही है।
कांग्रेस सरकार किसानों का रख रही ध्यान : रूप सिंह

सवाल : अंतागढ़ में ऐसा क्या हुआ कि विधायक की टिकट काटकर आपको प्रत्याशी बनाया गया?
जवाब : मैं कई बार दावेदारी कर चुका हूँ और पार्टी ने इस बार मेरे ऊपर विश्वास जताया है। मैं किसान का बेटा हूँ और कांग्रेस पार्टी किसानों के लिए काम कर रही है, आज तक किसानों को मजबूत करने के लिए किसी पार्टी ने ध्यान नहीं दिया।
सवाल : कांग्रेस के विधायक बागी हो गए है, उससे कितना नुकसान होगा ?
जवाब : जनता पार्टी को वोट देती है न कि व्यक्ति को, अनूप नाग ने कोई काम नहीं किया, क्षेत्र में काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। अनूप नाग जो भी विकास की बात कर रहे है, वो कांग्रेस सरकार ने किया है, यह उनकी भूल है, भीड़ जुटा लेना अलग बात है और भीड़ वोट में कन्वर्ट नहीं होती है। अनूप नाग के चुनाव लड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा।
सवाल : अंतागढ़ विधानसभा में ऐसे क्या मुद्दे है, जिससे जनता नाराज है?
जवाब : अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस सरकार ने बहुत काम किया है, इसलिए इस क्षेत्र की जनता कांग्रेस से नाराज नहीं है। विधायक अनूप नाग ने जो गंदगी फैलाई है, उससे जनता नाराज है।
कांग्रेस ने केवल ठगने का काम किया : विक्रम उसेंडी

सवाल : पार्टी ने आप पर अंतागढ़ विधानसभा में सातवीं बार प्रत्याशी बनाया है, इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब : अंतागढ़ विधानसभा से पार्टी ने मुझे सातवीं बार प्रत्याशी बनाया है, इससे मैं गौरवान्वित महसूस करता हूँ। मैं भाजपा का सिपाही हूँ और जैसा हाईकमान निर्देश देता है, उसका मैं पालन करता हूँ।
सवाल : अंतागढ़ विधानसभा में इस बार चुनाव को लेकर क्या मुद्दे रहेंगे?
जवाब : कांग्रेस सरकार और उनके विधायक ने इस क्षेत्र में इतना भ्रष्टाचार किया कि कांग्रेस को विधायक का टिकट काटना पड़ा। बिना काम के ठेकेदारों को भुगतान किया गया और अधिकारियों को जेल जाना पड़ा। पाँच साल में कांग्रेस सरकार वविधायक ने केवल क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। भ्रष्टाचार व किसानों से कांगेस नेताओं ने जो ठगी किया है, वहीं मुद्दे चुनावी मुद्दा है।
सवाल : कांग्रेस के विधायक के बागी होने से क्या समीकरण बन रहे है?
जवाब : कांग्रेस के विधायक के बागी होने से कोई समीकरण नहीं बन रहे है, कांग्रेस के लोग ही आपस में लड़ रहे है। कांग्रेस सदैव इस इलाके पर प्रयोग करती रही है. इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को ही होगा। मैं विधायक रहते हुए विधानसभा के अंतिम गांव तक विकास करने का प्रयास सदैव किया है। मैरे समय न तो मक्का में गड़बड़ी हुई और न ही धान में गड़बड़ी हुई। मक्का व धान में गड़बड़ी करने वाले कांग्रेस थे और उनको जेल जाना पड़ा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS