CG Election : इस विधानसभा में दिलचस्प होगा मुकाबला, टिकट नहीं मिलने पर सिंघानिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया विचार...

X
By - yogita gaur |28 Oct 2023 10:22 AM IST
दो बार के विधायक रहे सिंघानिया ने नामांकन फार्म खरीदकर सबको चौंका दिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है...पढ़िए पूरी खबर
कुश अग्रवाल/पलारी- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर नए-नए राजनीतिक समीकरण बनते जा रहा है। इसी बीच बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा से दो बार के विधायक रहे राजकमल सिंघानिया ने नामांकन फार्म खरीदकर सबको चौंका दिया है।
दरअसल, कसडोल विधानसभा से राजकमल सिंघानिया ने विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने संदीप साहू को अपना प्रत्याशी बना लिया। ऐसे में राजकमल सिंघानिया ने आज ही कसडोल विधानसभा के लिए नामांकन फार्म खरीदा है और माना जा रहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कसडोल विधानसभा की लड़ाई अब दिलचस्प होने के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत भी बन सकती है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS