CG Election : राजनांदगांव से डॉ. रमन का सिंगल नाम 15 विधानसभाओं में बने पैनल में अभी नहीं बनी आम सहमति

CG Election  : राजनांदगांव से डॉ. रमन का सिंगल नाम 15 विधानसभाओं में बने पैनल में अभी नहीं बनी आम सहमति
X
राजनांदगांव विधानसभा (Rajnandgaon Assembly)से पर्यवेक्षकों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (former Chief Minister Dr. Raman Singh) का एकमात्र नाम सामने आया। वहीं भिलाई विधानसभा (Bhilai assembly) से पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे (Premprakash PandeyPremprakash Pandey)के नाम पर कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति जताई है। पढ़िए पूरी खबर ...

भिलाई / राजनांदगांव। 2018 के विधानसभा चुनाव (2018 assembly elections)में करारी हारके बाद भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। केंद्रीय नेतृत्व (central leadership)के सतत मार्गदर्शन में भाजपा (BJP)का स्थानीय नेतृत्व प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया विधानसभावार पर्यवेक्षक भेजकर पूरी कर ली है। पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर जिताऊ प्रत्याशी को लेकर कसरत उपरांत अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेज दी है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 22 उम्मीदवारों की चुनाव पूर्व घोषणा से पार्टी के कार्यकर्ता राजनीतिक प्रेक्षक भी हैरान है। यहीं वजह है कि उम्मीदवारों को लेकर कोई भी दावे के साथ कुछ भी कह पाने में असमर्थ है।

हरिभूमि ने जन चर्चा और पार्टी के जिम्मेदार सूत्रों से चर्चा के बाद दुर्ग संभाग की 20 सीटों को लेकर संभावित प्रत्याशियों के नाम ढूंढे है। राजनांदगांव विधानसभा (Rajnandgaon Assembly)से पर्यवेक्षकों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (former Chief Minister Dr. Raman Singh) का एकमात्र नाम सामने आया। वहीं भिलाई विधानसभा (Bhilai assembly) से पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे (Premprakash PandeyPremprakash Pandey)के नाम पर कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति जताई है। लेकिन भिलाई को लेकर और भी कार्यकत्र्ताओ ने दावा किया है। जिसमें दया सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वस्तुतः प्रेमप्रकाश पांडेय की उम्मीदवार तय मानी जा रही है। नवागढ़ से पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल भी दौड़ में अन्य दावेदारों के मुकाबले आगे है।

राजनांदगांव और कवर्धा में डॉ. रमन की डिमांड

अगस्त के अंतिम हफ्ते में भाजपा के पर्यवेक्षकों ने दुर्ग संभाग की सभी सीटों पर रायशुमारी की। सूत्रों ने बताया कि राजनांदगांव और कवर्धा में ज्यादातर कार्यकत्र्ताओ ने पहली पसंद के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की डिमांड की। यहां तक कि दावेदारों ने भी पहली पसंद रमन सिंह व दूसरा नाम अपना लिया। राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह के बाद पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व नीलू शर्मा का नाम भी दावेदारों में शुमार है। इधर भाजपा ने इस बार खैरागढ़ से जातिगत समीकरण के आधार पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां लोधी समाज का वर्चस्व है। ऐसी चर्चा है कि पार्टी इस बार डोंगरगांव में लोधी समाज का ध्यान रखेगी। यदि साजा विस में लोधी समाज के चेहरे को मैदान में उतारा गया तो फिर यहां सामान्य कोटे का प्रत्याशी मैदान में होगा ।

भाजपा की घोषित सीट

1. पाटन - विजय बघेल

2. डौंडीलोहारा - देवलाल ठाकुर

3. खुज्जी विधानसभा - गीता साहू

4. मानपुर मोहला - संजीव शाह

5. खैरागढ़ - विक्रांत सिंह

साजा में मजबूत प्रत्याशी की तलाश

कांग्रेस व चौबे परिवार का गढ़ साजा विधानसभा क्षेत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी विशेष रणनीति पर काम कर रही है। साजा में पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी है। जिनमें साहू और लोधी समाज के मतदाता बेहद प्रभावशाली जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू बड़े दावेदार के रूप में उभरे है। वहीं पार्टी के भीतर इस बात की भी चर्चा है। खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मैदान में उतारकर साजा और खैरागढ़ दोनों स्थान का समीकरण ठीक किया जाए। बीरनपुर की घटना के बाद यहां उपजे परिस्थितियों को भी पार्टी ध्यान में रख रही है।

जल्दबाजी में नहीं भाजपा

विधानसभा चुनाव के काफी पहले भारतीय जनता पार्टी ने सन 2013 और 2018 दो चुनाव में लगातार हारी हुई 22 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। जिनमें दुर्ग संभाग की 6 सीटे शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले पाटन उनके भतीजे सांसद विजय बघेल को उतारकर भाजपा ने बड़ा दावा खेला है। वर्ष 2008 में इस सीट पर विजय बघेल ने भूपेश बघेल को मात दी थी। अब भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जल्दबाजी नहीं कर रही है। भाजपा कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार कर रही है। उसके बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा ( विजय संकल्प यात्रा) के बाद अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

भाजपा का पैनल

1. दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर, रमशिला साहू माया बेलचंदन,प्रीतपाल बेलचंदन

2. दुर्ग शहर -सरोज पांडेय, जितेंद्र वर्मा,चतुर्भुज राठी, लीला यादव

3. अहिवारा- उषा बारले, अमिता बंजारे, अग्रलाल जोशी, केके सांवलाराम

खेलवार,डाहरे,डोमनलाल कोसेवाड़ा

4. वैशालीनगर-रिकेश सेन, सरोज पांडेय,बृजेश बिजपुरिया,

अजय भसीन, डॉ. दीप चटर्जी,संगीता शाह

5. भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय

6. साजा - जितेंद्र साहू लाभचंद बाफना, संगीता साहू, हिमा साहू बनऊ वर्मा, कोमल जंघेल

7. बेमेतरा - राजेंद्र शर्मा, अवधेश चंदेल, दीपेश साहू, संध्या परगनिया

8. नवागढ़ - दयाल दास बघेल, दयावंत बांधे, देवदास चतुर्वेदी, जगजीवन खरें

9 . संजारी बालोद -पवन साहू, दीपा साहू, दुर्गानंद साहू, कृष्णकांत पवार

10 . गुंडरदेही - पुष्पेंद्र चंद्राकर, बिरेंद्र साहू, दीपक ताराचंद साहू

11. राजनांदगांव - डॉ. रमन सिंह

12. डोंगरगांव -भरत वर्मा, दिनेश गांधी, नीरेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, मूलचंद

लोधी, जागृति यदु

13. डोंगरगढ़ -विनोद खाडेकर, रामजी भारती, जैन कुमार मेश्राम, राजेश

श्यामकर, पवन मेश्राम

14. कवर्धा - डॉ. रमन सिंह, विजय शर्मा, संतोष पांडेय, सियाराम साहू 15. पंडरिया - भावना बोहरा, बिसेसर पटेल, दिनेश चंद्रवंशी

Tags

Next Story