CG Election : अहिवारा में विकास के लिए शिक्षक और महापौर के बीच चुनावी जंग

जेएम तांडी - भिलाई । अहिवारा विधानसभा (Ahiwara Assembly)में कांग्रेस (Congress)ने पहली बार स्थानीय युवा महापौर को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा (BJP)ने दो बार दिगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक व शिक्षक पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाडा (BJP candidate Domanlal Korsewada)वर्ष 2008 से 2013 तक विधायक रह चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे 2022 से भिलाई- चरोदा निगम के महापौर पद पर है। अहिवारा नया विधानसभा क्षेत्र बना उसके बाद से लगातार दो बार भाजपा को ही जीत मिली। उसके बाद वर्ष 2018 में कांग्रेस ने गुरु रुद्र कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद पहली बार कांग्रेस को जीत का मुंह देखने को मिला। तब भाजपा ने रुद्र कुमार के सामने सांवलरामा डाहरे को टिकट दिया था। तब भाजपा की हार हुई थी । अहिवारा विधानसभा आरक्षित सीट है।
भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने में रही सफल : निर्मल कोसरे
सवालः महापौर रहते हुए शहर के लिए क्या काम किया जनता आपको वोट करे?
जवाब: मेरे डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जा रहें है। भिलाई- चरोदा क्षेत्र के स्कूलों में मॉडल शौचालय, शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों को बेहतर निर्माण कर जर्जर से मुक्ति दिलाया गया। क्षेत्र में स्वामी आत्मनंद स्कूल खुलने से अब हर किसी का बच्चा अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर भविष्य संवार रहा है। यह योजना हमारे भूपेश सरकार की ही है।
सवाल: जनता के पास जाने आपका मुख्य मुद्दा क्या है?
जवाब: ट्रांसपोर्ट नगर की तस्वीर बदली। भाजपा के कार्यकाल में यहां सिर्फ तीन बार नारियल फोडा गया। काम कुछ नहीं किया, लेकिन जब से राज्य में भूपेश सरकार ने ट्रांसपोर्ट नगर में प्रमुखता से विकास कार्य किया। तहसील पहले पाटन हुआ करता था अब भिलाई तीन है। लंबे समय से पेंडिंग पड़े मिनी स्टेडियम मेंकरोड़ों से बनाने के लिए टेंडर भी जारी किया गया है।
सवाल: मंत्री गुरु रुद्र कुमार के सीट बदलने को लेकर नराजगी है, मैनेज कैसे होगा?
जवाब: राज्य सरकार ने पांच वर्षों में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में जमकर विकास कार्य किया गया है। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान से लेकर हर व्यक्ति कार्यों से संतुष्ट है। किसी प्रकार की कोई नराजगी नहीं है, भूपेश सरकार के कार्यो को लेकर जनता के बीच पहुंच रहा हूं। जनता में काफी हर्ष का माहौल है।
सवालः भीतर घात को रोकने क्या प्रयास करेंगे?
जवाब: निश्चित ही दावेदार बहुत होते है लेकिन टिकट किसी एक को मिलता है। भीतरघात वाली कोई बात नहीं है। सभी क्रांग्रेसी भाई एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहें है। अहिवारा जीतेंगे और प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की होगी। राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।
पांच वर्षों में सरकार ने सिर्फ घोटाला किया, विकास नहीं : डोमनलाल कोर्सेवाडा
सवालः दूसरी बार पार्टी ने आपक टिकट दिया है, क्षेत्र की जनता से क्या नाम से वोट मांगेगे?
जवाब : टिकट मिलने से अहिवारा विस क्षेत्र की जनता में खुशी का मौहाल है। पिछले समय विधायक था तब क्षेत्र में करोड़ों रुपए का विकास कार्य कराया है। इसके चलते जहां पहुचता हू जनता उसे याद कर दोबारा विधायक बनने का आर्शीवाद दे रही है।
सवाल: आपका महापौर से सीधा मुकाबला है, कैसे करगें?
जवाब: मेरा मुकाबला महापौर से नहीं बल्कि कांग्रेस से है। जनता के बीच पहुंचकर रमन सरकार ने बीते 15 वर्षों में किए कार्यो को लेकर जा रहा हूं। जिसका नतीजा रिजल्ट निकलने के बाद ही आप लोगों के सामने आ जाएगा। भाजपा सरकार ने जितने भी कार्य किए है उसके मुकाबले कांग्रेस कुछ भी नहीं करा पाई है। 103 करोड़ रुपए का पेयजल योजना अब तक अधर में पड़ा हुआ है।
सवाल : पांच साल में कांग्रेस सरकार की कौन सी विफलता को मुद्दा बनाएगें ?
जवाब: पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं किया। बल्कि कोयला, शराब, समेत कई घोटाला किया है। गांव में चलने वाली योजना नरवा, गरवा, घुरवा व बाड़ी पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल हुई है। सरकार के कई अधिकारी जेल में बंद है। इससे ही साबित होता है कि कांग्रेस की सरकार जनता की कितनी हितैशी है।
सवाल: भाजपा में भीतर गुटबाजी है, कैसे तालमेल बैठाएंगे?
जवाब: कोई गुटबाजी नहीं पार्टी में सब एक साथ है। मिलकर चुनाव लड़ रहे है। सभी के साथ तालमेल है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है । प्रचार के दौरान भाजपा के छोटे बड़े सभी मेरे साथ चलते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS