CG Election : टिकट के लिए साम, दाम, दंड, भेद का खेल शुरू... 'भगवान' बोले-मुझे फार्म भरने से रोका गया, लेकिन अब...

CG Election : टिकट के लिए साम, दाम, दंड, भेद का खेल शुरू... भगवान बोले-मुझे फार्म भरने से रोका गया, लेकिन अब...
X
श्री सिंह कहते हैं कि, आम जनता और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर भगवान सिंह अब कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए फार्म भरने को तैयार हैं। श्री सिंह अब यहां तक कह रहे हैं कि, वे क्षेत्र से टिकट पाने के लिए हाईकमान तक जा सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

रविकांत सिंह/मनेंद्रगढ़। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह (Bhagwan Singh) ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि, वे चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट के लिए दावा करें। लेकिन उनपर फार्म नहीं जमा करने का दबाव था।

अब भगवान सिंह (Bhagwan Singh) कह रहे हैं कि, क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उनके मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने कहा है कि इस बार कांग्रेस से आप प्रतिनिधित्व करें और भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र से आप चुनाव लड़ें। श्री सिंह कहते हैं कि, आम जनता और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर भगवान सिंह अब कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए फार्म भरने को तैयार हैं। श्री सिंह अब यहां तक कह रहे हैं कि, वे क्षेत्र से टिकट पाने के लिए हाईकमान तक जा सकते हैं।

पहले भी भरा था टिकट के लिए फार्म...

आपको बता दें, भगवान सिंह (Bhagwan Singh) पहले भी उम्मीदवार रह चुके हैं। जिनको कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए बी फॉर्म भी दिया गया था। लेकिन लास्ट समय में बी फार्म रिजेक्ट कर दिया गया था। जबकि भगवान सिंह ने टिकट के लिए अपनी शिक्षा और नौकरी से रिजाइन दे दिया था। इस बात को बड़े नेता भली-भांति जानते हैं। इसके अलावा चर्चा तो यह भी है कि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरण सिंह ने भी कांग्रेस से दावेदार के तौर पर फार्म भरा था। लेकिन फिर पता नहीं क्या बात हुई तो उन्होंने फार्म नहीं भरा। उनके भरे हुए फार्म के तीनों पन्ने हरिभूमि.कॉम के पास मौजूद हैं।


Tags

Next Story