CG Election : आरंग से पैदल चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, गुरु खुशवंत साहेब की उम्मीदवारी का कर रहे विरोध

रायपुर- राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा से चलकर बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया है। भाजपा के कार्यकर्ता संभावित प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब के विरोध करने के लिए मुख्यालय में पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने पैराशूट प्रत्याशी को टिकट नहीं देने की मांग की है। खुशवंत साहेब के खिलाफ नारेबाजी भी की गई है।
बता दें, धर्मगुरु बालदास के बेटे गुरु खुशवंत साहेब (Guru Khushwant Saheb) को आरंग से टिकट दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Rajiv Bhawan) में आज सुबह मंत्री शिव डहरिया और PCC चीफ दीपक बैज के सामने कांग्रेस प्रवेश कराया गया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी में आए। कांग्रेस प्रवेश के वक्त गुरु द्वारिका दास ने मंत्री शिव डहरिया को चुनाव में आरंग क्षेत्र से जिताने की अपील भी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS