CG Election: मतदान के दिन हो गई पति की मौत, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि उनसे मिलने जा पहुंचे भाजपा नेता ओपी चौधरी... पढ़िए कर्तव्यबोध कराती ये कहानी...

देवराज दीपक-सारंगढ़। मतदान... केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि ये हमारा कर्तव्य है। देश के कई नागरिक ऐसे भी हैं जो हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को सर्वोपरि रखते हैं। इसी तरह से सारंगढ़ की रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र की निवासी दुतिका सिदार ने भी एक मिसाल पेश की है। दुतिका पर 17 नवंबर मतदान के दिन ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह उनके पति शत्रुघन सिदार की अक्समात मृत्यु हो गई। लेकिन दूतिका ने अपने दुख को संभालते हुए सबसे पहले अपने कर्तव्य को चुना। वे मतदान केंद्र गई और पहले मतदान किया। इसके बाद अपने पति का अंतिम संस्कार किया।
बता दें कि, रायगढ़ विधानसभा सरिया मण्डल अंतर्गत बार गांव की रहने वाली दुतिका सिदार के पति शत्रुघन सिदार की 17 नवंबर मतदान के दिन अचानक मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया। लेकिन दुतिका सिदार ने अपने दुख को संभालते हुए पहले अपने दायित्व का निर्वहन करने का फैसला लिया। वे पोलिंग बूथ पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही गांव के लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, आप सब पहले मतदान करें इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल हों।
भाजपा नेता ओपी चौधरी ने की मुलाकात
उनके पति का पार्थिव शरीर उनके घर पर ही रखा रहा। मतदान के बाद देर शाम गांव वालों की मौजूदगी में मृतक शत्रुघन सिदार का अंतिम संस्कार किया गया। दुतिका सिदार का यह फैसला सराहनीय है। बुधवार को भाजपा नेता ओपी चौधरी ने घर पहुंचकर दुतिका सिदार से मुलाकात की और हर संभव सहायता करने की बात कही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS